ऐश्वर्या कॉलेज में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने शिवाजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में छात्रा चंचल मेघवाल ने शिवाजी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों पर एक प्रभावशाली भाषण दिया। अपने संभाषण में चंचल ने बताया कि शिवाजी महाराज एक महान योद्धा थे, उन्होंने अपने साहस और पराक्रम से मुगलों को पराजित किया और स्वतंत्र मराठा साम्राज्य की स्थापना की। उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। छात्रा हर्षिता राणा ने भी शिवाजी महाराज के राष्ट्र प्रेम पर एक उत्कृष्ट भाषण दिया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का राष्ट्र प्रेम अद्वितीय था। उन्होंने अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। ऐश्वर्या पी जी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रितु पालीवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान राष्ट्र भक्त और कुशल शासक थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।हमें उनके जीवन से सीख लेकर अपने देश और समाज के लिए समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों ने शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित देश भक्ति गीत भी गाए। इस आयोजन ने छात्रों में देश-भक्ति और राष्ट्र-प्रेम की भावना को जागृत किया।