रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर उदयपुर स्थित आकाशवाणी केंद्र का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान क्लब सदस्यों को रेडियो प्रसारण, उद्घोषकों की कार्यप्रणाली, पुराने कैसेट्स की लाइब्रेरी और रेडियो सिस्टम से संबधित जानकारियां प्राप्त की। सदस्यों ने आकाशवाणी केंद्र के विशाल परिसर का भी भ्रमण किया, जिसमें दूरदर्शन भवन भी शामिल रहा। इस भ्रमण ने रेडियो के विकास और डिजिटल युग में इसके महत्व के बारेमें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रोग्राम चेयर रोटरेक्टर भार्गव वैष्णव ने कहा कि इस भ्रमण से हमें रेडियो प्रसारण की दुनिया के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।यह एक ऐसा माध्यम है जिसने हमेशा लोगों का ज्ञानवर्धन और मनोरंजन किया है। क्लब अध्यक्ष रोटरेक्टर शमील शेख ने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी रेडियो का अपना महत्व है। यह एक ऐसा माध्यम है जो सभी वर्गों तक पहुंचता है और समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक यादगार अनुभव रहा। इस भ्रमण ने रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों को रेडियो प्रसारण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और उनके ज्ञान को बढ़ाया। भ्रमण में जीनल पटेल, मिनाक्षी डांगी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।