NEWS & EVENTS

प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यक्रम


    ऐश्वर्या कॉलेज में एक विशेष प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. राजकुमार बिश्नोई, कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन और नियोनेटोलॉजिस्ट, पारस हेल्थ हॉस्पिटल, ने कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण के महत्व पर व्याख्यान दिया। डॉ.बिश्नोई ने बताया कि किस प्रकार समय पर किए गए टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर और अन्यप्रकार के कैंसर की संभावना को कम किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से एचपीवी वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन) के महत्व को रेखांकित किया, जोमहिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को रोकने में अत्यधिक प्रभावी है। छात्र-छात्राओं नेबड़ी रुचि के साथ इस विषय पर जानकारी प्राप्त की और कैंसर से बचाव के उपायों केप्रति जागरूक हुए। इस कार्यक्रम के दौरान, कॉलेज प्रशासन ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग और प्लेसमेंट विभाग द्वारा कियागया और इसे छात्र-छात्राओं के बीच बहुत सराहा गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ऋतु पालीवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी भविष्य के कर्णधार हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और समाज को बेहतर बनाने में योगदान देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जो जानकारी आपने आजप्राप्त की है, उसे अपने जीवन में अपनाएं और इसे समाज में भी साझा करें। स्वस्थ समाज के निर्माण में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन प्रियाल जोशी और सलोनी तिवारी ने किया, जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। अंत में रक्षिता जैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से अतिथि डॉ. वर्षा त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं उपस्थित जनों को धन्यवाद दिया।