NEWS & EVENTS

साक्षात्कार कौशल सत्र


    21 जनवरी 2025 को ऐश्वर्या कॉलेज में प्रशिक्षण और प्लेसमेंट गतिविधि के तहत साक्षात्कार कौशल सफलता के लिए विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र को सीए अंकित जैन ने संबोधित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साक्षात्कार के दौरान आवश्यक कौशल और तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था। सीए अंकित जैन ने साक्षात्कार की तैयारी, आत्मविश्वास बढ़ाने, प्रभावी संप्रेषण, और सामान्य प्रश्नों के उत्तर देने की रणनीतियों पर गहन जानकारी दी। उन्होंने वास्तविक साक्षात्कार परिदृश्यों के उदाहरण देते हुए सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। छात्रों ने इस सत्र में सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपने अनुभव साझा किए। छात्रा पूजा झाला ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सीए अंकित जैन का स्मान किया। यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ, क्योंकि इसने उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं और पेशेवर दुनिया के लिए तैयार होने में मदद की। कॉलेज प्राचार्या डॉ. ऋतु पालीवाल ने बताया इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास और करियर निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम संचालन खुश सोनी एवं धन्यवाद ज्ञापन छात्रा मौलश्री मि़श्रा द्वारा दिया गया।