ऐश्वर्या कॉलेज में 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्रीएजवाहरलाल नेहरू की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने चाचा नेहरूको श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन और कार्यों को याद किया। छात्रों ने विभिन्नभाषणों के माध्यम से चाचा नेहरू के योगदान को उजागर किया। खुशी सैयद ने चाचा नेहरूके राष्ट्र निर्माण में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। सेजल कोठारी ने चाचा नेहरू के आधुनिकभारत के निर्माण में किये गए योगदानों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरूने देश को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए अथक प्रयास किए। हिमांशी प्रजापतने जवाहरलाल नेहरू के जीवन और कार्यों की तुलना करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने देशकी सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के आदर्श आजभी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। चिराज त्रिवेदीए चितन शर्माएकुसुम चौधरीए रक्षा जैन और अनीशा कलाल ने भी भाषण देकर नेताओं के योगदान को याद किया।