MEDIA

झील सफाई अभियान


    रोटरेक्ट क्लब, ऐश्वर्या कॉलेज, ने फतेह सागर झीलकी स्वच्छता के लिए रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 2420 (तुर्की) के सहयोग से 5 दिवसीयसफाई अभियान आयोजित किया। इस अभियान में 30 रोटरैक्टर्स और स्थानीय स्वयंसेवकों नेसक्रिय रूप से भाग लिया। सफाई अभियान का उद्देश्य न केवल फतेह सागर झील को स्वच्छ रखनाथा, बल्कि स्थानीय लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। अभियानके दौरान, प्रतिभागियों ने झील और उसके आसपास के क्षेत्रों से प्लास्टिक, कचरा और अन्यअपशिष्टों को साफ किया। इस अवसर पर रोटरेक्ट क्लब के पूर्व अध्यक्ष, रोटरेक्टर ऐश्वर्यासिंह ने कहा की यह अभियान हमें यह सिखाता है कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हमारेव्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से संभव है। झीलें और जलाशय हमारे जीवन का महत्वपूर्णहिस्सा हैं, और उन्हें स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है।

    रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के अध्यक्ष रोटरेक्टर शमीलशेख ने फतेह सागर झील की सफाई के लिए आयोजित 5 दिवसीय अभियान में हिस्सा लेकर स्थानीयसमुदाय में स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया और स्वयंसेवकों को उत्साहित किया। उन्होंनेयुवाओं को अधिक सक्रिय रूप से पर्यावरणीय गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करतेहुए कहा कि, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और धरती को स्वच्छ रखने का संकल्प लेनाआज की आवश्यकता है। सफाई अभियान को स्थानीय समुदाय और कॉलेज के छात्रों से भी भरपूरसमर्थन मिला, जिससे यह 5 दिनों का अभियान एक बड़ी सफलता बना। ऐश्वर्या सिंह ने ऐश्वर्याकॉलेज के स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी से महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंनेपर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए टीम का नेतृत्व किया और युवाओं को प्रेरित किया।