Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

विश्व धरोहर दिवस


विश्व धरोहर दिवस

ऐश्वर्या कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को जगदिश मंदिर बागोर की हवेली एवं गणगौर घाट के शैक्षिक भ्रमण हेतू ले जाया  गया। विद्यार्थियों को भ्रमण के साथ इन ऐतिहासिक स्थलों के प्राकृतिक महत्वए सांस्कृतिक महत्व एवं संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। 

सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने उदयपुर स्थित जगदिश मंदिर का भ्रमण कर भगवान विष्णु के दर्शन किए तथा साथ ही मंदिर के नक्काशीदार खंभेए सुंदर छत और चित्रित दिवारों के साथ वास्तुशिल्प के बारे में जानकारी प्राप्त की।

तत्पश्चात छात्रों को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बागोर की हवेली के शैक्षिक भ्रमण हेतू ले जाया गया। पिछोला झील के निकट स्थित यह हवेली शान से खड़ी हैए स्थापत्य कला को देखें तो 138 कमरों वाली इस हवेली में आज भी विरासत ने खुद को संभाल रखा है बागोर की हवेली मशहूर है अपनी लोक संस्कृति को सरंक्षण प्रदान करने के लिएए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के साथ धरोहर नाम की एक संस्था जुड़ी हुईए जिसके कलाकार यहां कठपुतली नृत्यए थाली नृत्यए जनजातियों के सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शित करते हैं। छात्रों ने हवेली स्थित में दो सौ वर्ष पुराने मेवाड़ शैली के भित्तिचित्र एवं राजा.रजवाड़े के जमाने के रहन.सहन एवं ठाट.बाट को प्रदर्शित करते साजो समान के विषय में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात विद्यार्थियों को गणगौर घाट ले जाया गया जहां धूप से राहत देती पिछौला की झील के किनारे सभी ने गणगौर घाट के प्राकृतिक सौदंर्य को सराहते हुए अल्पाहार लिया।