Aishwarya College of Education Sansthan, Udaipur | Best College of Udaipur
Whatsapp +919001999452
APPLY NOW 2023
 
 

Maha Yagya 2019


विश्व कल्याण के लिए ऐश्वर्या काॅलेज में महायज्ञ

4 घंटे चले अनुष्ठान में सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुतियां 

        उदयपुर। विश्व कल्याण, शांति और समृद्धि के लिए ऐश्वर्या काॅलेज आॅफ एजुकेशन संस्थान में शनिवार को महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के आचार्यों के निर्देशन और मंत्रोचारण में 4 घंटे चले महायज्ञ में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, फेकल्टी और स्थानीय लोगों ने आहुतियां दीं। 

          यज्ञ के बाद विद्यार्थियों के लिए संस्कार और आध्यात्म शिविर का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के आचार्य अर्जुन जी सनाढ्य ने बताया कि ईश्वर ने जीवन सेवा के लिए दिया है। धैर्यवान, सहनशील बनें। जीवन में आने वाली प्रतिकूलताओं से कभी विचलित नहीं हों। शक्ति का संचय करें और इसका उपयोग विश्व’-देश मानव कल्याण के लिए करें। ईश्वर हृदय में निवास करते हैं। मनुष्य स्वयं देवतुल्य है, अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त करें। निर्धन, असहाय, रोगियों की सेवा करें। माता-पिता स्नेह का सागर होते हैं। उनका हमेशा सम्मान करें। माता- पिता का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता है। शिक्षा से स्वयं को विश्व के लिए श्रेष्ठ नागरिक के रूप में तैयार करें। इसके बाद भजन आयोजन में मोहन मेनारिया ने मनुष्य जन्म अनमोल रे इसे माटी में न घोल रे...... सुना कर वातावरण में भक्ति के रस घोले। संस्थान की सीएमडी. डाॅ सीमा सिंह, समूह निदेशक डाॅ एएन. माथुर, डाॅ रश्मि बोहरा, प्राचार्य डाॅ. रीना शर्मा, डाॅ रक्षा  शर्मा, डाॅ राशि माथुर, सहित सभी फेकल्टी और विद्यार्थियों ने वेदमाता माता गायत्री पूजन किया।