NEWS & EVENTS

ऐश्वर्या कॉलेज में टैलेंट हंट का दूसरा दिन स्पोर्ट्स गतिविधियों के नाम रहा


    ऐश्वर्याकॉलेज में आयोजित 6 दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम का दूसरा दिन आज उत्साह और जोश सेभरपूर रहा। आज के दिन खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं नेबढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी शमील शेख़ ने बताया कि आज कॉलेज परिसर मेंविभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें सांप-सीढ़ी लाइव खो-खो, टेबल टेनिस,हर्डल रेस, जलेबी रेस, स्पून रेस, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन और थ्री लेग रेस व अन्यप्रतियोगिताएं सम्मिलित रही। सभी खेलों में विद्यार्थियों ने उमंग और अनुशासन के साथभागीदारी दिखाई। कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेश भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि खेल मनोरंजन कामाध्यम हैं और ये स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं। खेलों से टीम वर्क, अनुशासनऔर आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास होता है। कार्यक्रम के आगामी दिनों में भी सांस्कृतिक, शैक्षणिक और अन्य प्रतियोगिताएंआयोजित की जाएंगी। मेघना विजयवर्गीय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।