NEWS & EVENTS

ऐश्वर्या कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन


    ऐश्वर्याकॉलेज, उदयपुर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस दिन को मनाने का उद्देश्यभारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का सम्मान करना और छात्रों में वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधानकी रुचि को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रमुख अंतरिक्ष अभियानोंपर आधारित एक वीडियो प्रस्तुति से हुई, जिसमें चंद्रयान-1, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस प्रस्तुति में चंद्रमा की सतह की संरचना, पानीकी खोज, और लैंडिंग प्रक्रियाओं के बारे में छात्रों को रोचक तथ्यों से अवगत करायागया। विद्यार्थियों हर्षित, सुमित, मनोज और विभव द्वारा मिलकर इस प्रस्तुति को तैयारकिया गया और प्रस्तुत किया गया। इन छात्रों ने तकनीकी तथ्यों को सरल भाषा में समझायाऔर भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ती भूमिका को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान में करियर की संभावनाओं औरभारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के बारे में भी जानकारी दी गई।

    इस आयोजनने छात्रों को विज्ञान के प्रति उत्साहित किया और उन्हें अपने भविष्य के लक्ष्यों कोलेकर और भी गंभीर व प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे।