ऐश्वर्याकॉलेज में स्टाफ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।इस कार्यक्रममें कॉलेज के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए शैक्षणिकसत्र 2025-26 के लिए शिक्षकों को नीतियों, कार्यप्रणाली और डिजिटल सिस्टम की जानकारीदेना रहा ताकि संपूर्ण शैक्षणिक सत्र प्रभावी और पारदर्शी हो सके।कार्यक्रम की शुरुआतडॉ. रक्षा शर्मा द्वारा की गई। उन्होंने नए सत्र के नियमों और दिशानिर्देशों को विस्तारसे समझाया। उन्होंने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदानकरना है, और इसके लिए समयबद्ध कार्य निष्पादन, नियमित उपस्थिति, और प्रभावी छात्र संवादअनिवार्य हैं। डॉ. शर्मा ने सभी स्टाफ सदस्यों को मेंटर-वार जिम्मेदारियाँ सौंपते हुएईआरपी की कार्यप्रणाली को समझाया। साथ ही बताया कि ईआरपी के माध्यम से कक्षा उपस्थिति,टास्क पूर्णता, माइलस्टोन अपडेट, प्रश्न बैंक प्रबंधन तथा छात्र संवाद जैसी सभी प्रक्रियाएंसंचालित की जाएंगी। उन्होंने स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षकों की लगन औरसमर्पण ही कॉलेज की सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने प्रत्येक शिक्षक से अपेक्षा जताईकि वे ईमानदारी, समयबद्धता और नवाचार की भावना से कार्य करें।ओरिएंटेशन का अगला सत्र23 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें ईआरपी से जुड़ी व्यावहारिक गतिविधियों, रिपोर्टिंगसिस्टम और अकादमिक योजना पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर सभी शिक्षकगणउपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मेघना विजयवर्गीय द्वारा प्रस्तुतकिया गया।