ऐश्वर्या कॉलेज में नए विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन कॉलेज के पुराने विद्यार्थियों द्वारा नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मौली धागा बांध कर स्वागत किया गया। कॉलेज की एआईएम एंड आईटी की निदेशक डॉ. रक्षा शर्मा ने छात्रों को कॉलेज के नियमों और ईआरपी (ERP) प्रणाली के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुरभि शर्मा ने कॉलेज का एक संक्षिप्त परिचय दिया और छात्रों को विभिन्न छात्र क्लबों के बारे में बताया, जिनमें वह सदस्य बन सकते हैं। इस अवसर पर हर्षा मारवाल द्वारा छात्रों को कॉलेज के सोशल मीडिया हैंडल और आधिकारिक वेबसाइट के बारे में जानकारी दी गई जिससे वे सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स से जुड़े रह सकें। कार्यक्रम में छात्रों और कॉलेज फैकल्टी का परिचय भी हुआ। इस कार्यक्रम के प्रभारी समाराम देवासी और मेघना विजयवर्गीय रहे। इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्र और शिक्षक गणव कर्मचारी उपस्थित रहे।