ऐश्वर्या कॉलेज में महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेतालोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती बड़ेही उत्साह और श्रद्धा केसाथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत लोकमान्यतिलक जी के चित्रपर माल्यार्पण औरदीप प्रज्वलन के साथ हुई।इसअवसर पर एक विशेषकार्यक्रम का आयोजन कियागया। जिसमें विद्यार्थियों ने लेख लेखन,निबंध और नैतिक कहानियों केमाध्यम से तिलक जीके विचारों, उनके संघर्ष और उनके द्वारादिए गए प्रसिद्ध नारे"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैंइसे लेकर रहूंगा" को स्मरण किया।छात्रों द्वारा लिखे गए लेखों मेंतिलक जी के जीवनसे जुड़ी प्रेरक घटनाओं का उल्लेख कियागया। कई विद्यार्थियों नेउनकी राष्ट्रभक्ति, शिक्षा के प्रति समर्पणऔर सामाजिक चेतना को उजागर करतेहुए प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं। कुछछात्रों ने पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम सेभी तिलक जी को श्रद्धांजलिअर्पित की। कार्यक्रम के अंत मेंप्राचार्य डॉ. गायत्री तिवारी ने छात्रों कोतिलक जी के आदर्शोंको जीवन में अपनाने और देश सेवाके लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि बालगंगाधर तिलक स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ एकमहान विचारक और समाज केपथ-प्रदर्शक भी रहे।यह आयोजनविद्यार्थियों के लिए उनके चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति कीभावना को भी प्रबलकरने वाला सिद्ध हुआ।