NEWS & EVENTS

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम


    ऐश्वर्याकॉलेज में आज  अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैगमुक्त दिवस के अवसर पर देश भर में प्लास्टिक के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूकता फैलानेके लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  प्रिंसिपल डॉ. रितु पालीवाल ने प्लास्टिक के दुष्परिणामोंपर प्रकाश डालते हुए कहा, "आज 'प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस' सिर्फ एक तारीख नहीं,बल्कि एक संकल्प है। हमें समझना होगा कि प्लास्टिक हमारी धरती, हमारे पर्यावरण और हमारेस्वास्थ्य के लिए कितना बड़ा खतरा बन चुका है। एक छोटे से प्लास्टिक बैग को भी विघटितहोने में सैकड़ों साल लग जाते हैं, और इस दौरान यह हमारे जल स्रोतों, मिट्टी और वन्यजीवोंको गंभीर रूप से प्रदूषित करता है।" डॉ. पालीवाल ने छात्रों और उपस्थित लोगोंसे अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करें और उसके विकल्पोंको अपनाएं। उन्होंने कहा, "हमें सिंगल-यूज प्लास्टिक से पूरी तरह परहेज करना होगा।कपड़े के थैले, स्टील की बोतलें और कांच के बर्तन जैसे टिकाऊ विकल्पों को अपनाकर हमइस समस्या से निपटने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।  रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के अध्यक्ष रोटरेक्टरशमील शेख ने कहा  कि अपने दोस्तों, परिवारोंऔर पड़ोसियों को जागरूक करना होगा कि वे प्लास्टिक के उपयोग को कम करें। साथ ही उन्होंनेप्लास्टिक जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों का जिक्र किया, जिसमें सफाई अभियान,जागरूकता कार्यशालाएं और प्लास्टिक कचरा संग्रहण कार्यक्रम शामिल हैं।  उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस मुहीम मेंबढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।