ऐश्वर्याकॉलेज में रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा स्टूडेंट ट्यून इन कार्यक्रम का आयोजनकिया गया| इस कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मेंभूमिका नागदा,साहिल, भाविका जोशी, रोहित डांगी,ख़ुशी और अन्य छात्र-छात्राओं ने चेयर रेस, पासिंग द बॉल आदि गेम्स में बढ़ चढ़कर भागलिया। ऐश्वर्या कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रितुपालीवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यमसे छात्र-छात्राओं मे आत्मीयता,विश्वास और संवाद बढ़ता है, टीम वर्क और नेतृत्व काविकास होता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उत्साह और उमंग भरना और पढ़ाईके तनाव से राहत देना रहा। रोटरेक्ट क्लब ऑफऐश्वर्या के अध्यक्ष रोटरेक्टर शमील शेख ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियोंको एक-दूसरे के साथ सीखने की प्रक्रिया में वृद्धि, साझेदारी का भाव उत्पन्न होता हैऔर पारस्परिक विश्वास को बढ़ाने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच मित्रता और सौहार्द्र बढ़ता हैं और उनकेआत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता में सुधार आताहै। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार और अरविन्द ने किया।