NEWS & EVENTS

महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता


    ऐश्वर्या कॉलेज में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। इस प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने ‘महिला सशक्तिकरण’, ‘समाज में महिलाओं की भूमिका’ और ‘महिलाओं की उपलब्धियां’ जैसे विषयों पर प्रभावशाली भाषण दिए। छात्राओं ने न केवल महिलाओं के अधिकारों और उनकी उपलब्धियों पर बात की, बल्कि समाज में मौजूद चुनौतियों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।कॉलेज की छात्रा कृष्णा कुंवर भाटी ने कहा, "महिला दिवस केवल एक दिन का जश्न नहीं, बल्कि यह एक आंदोलन है। महिलाओं को शिक्षा, समान अवसर और सुरक्षा देने के लिए हमें हर दिन प्रयास करना होगा।"कॉलेज के प्रिंसिपल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "हम अपने कॉलेज में लड़कियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं और ऐसे आयोजनों से उनकी सोच और आत्मविश्वास को और अधिक मजबूती मिलती है।
    साथ ही कॉलेज फैकल्टी ने आउटिंग के साथ महिला दिवस का आयोजन संपन्न किया।