NEWS & EVENTS

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती


    ऐश्वर्या कॉलेज में 23 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा रक्षिता जैन ने सर्वश्रेष्ठ निबंध प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मुली सोनी तथा तृतीय स्थान रेखा मीना ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रियांशी व्यास, अशोक कुमार एवं दर्शिता जोशी ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर उत्कृष्ट निबंध प्रस्तुत किए। रक्षिता जैन ने अपने निबंध में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष, देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश की आजादी के लिए नेताजी के अथक प्रयासों एवं उनके द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राशि माथुर ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।