MEDIA

ऐश्वर्या कॉलेज उदयपुर में अभिव्यक्ति के तीसरे दिन विभिन्न रंगारंग प्रतियोगिताएं आयोजित


    ऐश्वर्याकॉलेज उदयपुर के नाट्य ऐश्वर्याविभाग द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति सांस्कृतिक महोत्सव के तीसरे दिनविभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कियागया।कार्यक्रम में अतिथि निर्णायक कीभूमिका में संगीतप्रेमी दंतचिकित्सक डॉस्मिता सिंह, समाजसेवी उद्योगपति श्रीमानसुशील कुमार पानेरी और  उद्योगपतिदिलीप सुराणा रहे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं ग्रुप माइम प्रतियोगिता, मोनो एक्टिंग/मिमिक्री/स्टैंड अप कॉमेडी, सोलोसिंगिंग, स्किट, डुएट सिंगिंग , सोलो डांस, डुएट डांस, अंताक्षरी आयोजित की गई। साथही ओपन गेम्स सांप सीढ़ी, पतंग उड़ाना, मुहावरे, पहेली (बूझो तो जाने), जलेबीदौड़, तीन पैर दौड़, नींबू चम्मच, और हर्डल रेसआयोजित की गई। इनसभी प्रतियोगिताओं में गवर्मेंट स्कूल गोर्धन विलास, पायनियर, सेंट ग्रेगोरियस, वन,गुरुगोविंद सिंह , बोहरा पब्लिक,नीरजा मोदी, सेंट्रल एकेडमी आदि स्कूल कॉलेज केविद्यार्थियों ने भाग लिया।इस अवसर पर अतिथि डॉसिंह ने  सभीछात्रों को अभिव्यक्ति कार्यक्रममें भाग लेने के लिए बधाईदी और कहा किआपकी प्रतिभा और उत्साह नेइस कार्यक्रम को सफल बनायाहै और आप सभीमें अदभुत प्रतिभा और क्षमता हैबस इसे पहचाने और आगे बढ़ें। अतिथि श्रीमान सुराणा ने विद्यार्थियों कोसम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभीभविष्य के कलाकार हैंअपनीप्रतिभा को दुनिया केसामने लाएं। अतिथि श्रीमान पानेरी ने कहा किआप सभी छात्रों के लिए शुभकामनाएंहैं कि आप अपनेजीवन में सफलता और संतुष्टि प्राप्तकरें और अपने सपनोंको पूरा करने के लिए साहसऔर आत्मविश्वास के साथ आगेबढ़ें। ऐश्वर्या कॉलेज की प्रिंसिपल डॉरितु पालीवाल ने बताया की11 मई को होने वालेसमापन समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी वप्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा साथ ही इन्होंने बतायाकि इस कार्यक्रम कामुख्य आकर्षण ग्रुप डांस बैले होगा जिसमें माइथोलॉजिकल प्रस्तुतियां दी जाएगी। महोत्सवमें शहर के 45 से अधिक शिक्षणसंस्थानों से 600 से अधिक विद्यार्थीभाग ले रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन कोमलभोई, चाहत माली एवं विशाखा असौड़ा द्वारा किया गया।